Latest Updates

खुशखबरी

  • राजस्‍थान के सरकारी कर्मचारियों को वित्त विभाग से दिवाली बोनस का तोहफा मिल गया है I सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश जारी हुए हैं. कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका अनुमोदन किया था I भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पूर्व सौगात दे दी है I इससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. वित्त विभाग ने आदेश जारी किए है जिनमें पार्ट टाइम/कैजुअल/दैनिक दिहाड़ी/ संविदा या अनुबंध पर काम कर रहे कर्मी भी पात्र नहीं होंगे I प्रोबेशनर ट्रेनी भी बोनस के पात्र नहीं होंगे I बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपये होगा I
  • बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपये होगा. जानकारी के अनुसार ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनका पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन ले रहे हों ,उन सभी को वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस देने के आदेश हुए हैं I तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपये और 31 दिन के माह के आधार पर होगी I

वित्त विभाग राजस्थान सरकार का आदेश देखें ->

error: Content is protected !!