राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी:जानें- कब से शुरू होंगे एग्जाम, कितने दिन चलेंगे; कितनी आएगी छुट़्टी

RBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल जारी, विषयवार शेड्यूल देखें

अजमेर, राजस्थान। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक (12वीं), उच्च माध्यमिक व्यावसायिक, वरिष्ठ उपाध्याय, माध्यमिक (10वीं), माध्यमिक व्यावसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच एक पाली में आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी, जो 28 दिन तक चलेगी।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान करीब 6 दिन की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें चार रविवार और दो छुट्‌टी होली और धुलंडी की होगी।

परीक्षा समय और प्रमुख जानकारी

  • परीक्षा समय: सुबह 8:30 बजे से 12:45 बजे तक (कुल 4 घंटे 15 मिनट)।
  • मूक-बधिर (CWSN) विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को अतिरिक्त एक घंटा दिया जाएगा।
  • परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी, इसलिए छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

उच्च माध्यमिक, व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय (CWSN) 2026 परीक्षा कार्यक्रम

वार एवं दिनांक विषय कोड टिप्पणी
शुक्रवार 13 फरवरी 2026 अंग्रेजी अनिवार्य 02
रविवार 15 फरवरी 2026 – – रविवार (अवकाश)
सोमवार 16 फरवरी 2026 गणित 14
मंगलवार 17 फरवरी 2026 – – अन्तराल
बुधवार 18 फरवरी 2026 – – अन्तराल
गुरुवार 19 फरवरी 2026 हिन्दी अनिवार्य 01
रविवार 22 फरवरी 2026 – – रविवार (अवकाश)
सोमवार 23 फरवरी 2026 राजनीति विज्ञान 11
मंगलवार 24 फरवरी 2026 तर्कशास्त्र 17
बुधवार 25 फरवरी 2026 भूगोल 07
गुरुवार 26 फरवरी 2026 मनोविज्ञान 16
शुक्रवार 27 फरवरी 2026 अर्थशास्त्र 15
शनिवार 28 फरवरी 2026 सार्वजनिक प्रशासन 20
रविवार 01 मार्च 2026 – – होलिका दहन (अवकाश)
सोमवार 02 मार्च 2026 – – धुलंडी (अवकाश)
मंगलवार 03 मार्च 2026 समाजशास्त्र 29
बुधवार 04 मार्च 2026 इतिहास 13
गुरुवार 05 मार्च 2026 ऑटोमोबाइल, सीनियर डिप्लोमा इन हेल्थ एंड सेफ्टी, हेल्थ केयर,
सूचना प्रौद्योगिकी एवं IT & ITES, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी,
रिटेल, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लम्बिंग, कंस्ट्रक्शन,
अप्रेल/मेकिंग एंड होम फर्निशिंग, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस,
अन्य प्रोफेशनल
101–115 व्यावसायिक विषय
शनिवार 07 मार्च 2026 समाजशास्त्र 29
रविवार 08 मार्च 2026 – – रविवार (अवकाश)
सोमवार 09 मार्च 2026 गृह विज्ञान 18
मंगलवार 10 मार्च 2026 हिन्दी साहित्य / ऐच्छिक विषय 21

माध्यमिक, व्यावसायिक एवं प्रवेशिका मूक बधिर (CWSN) 2026 परीक्षा कार्यक्रम

वार एवं दिनांक विषय कोड टिप्पणी
गुरुवार 12 फरवरी 2026 अंग्रेजी 122
शनिवार 14 फरवरी 2026 ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, हेल्थ केयर,
सूचना प्रौद्योगिकी एवं IT & ITES, ब्यूटी एंड वेलनेस,
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर,
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लम्बिंग, कंस्ट्रक्शन,
अप्रेल/मेकिंग एंड होम फर्निशिंग, बैंकिंग फाइनेंशियल
सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, अन्य प्रोफेशनल
101–115 व्यावसायिक विषय
रविवार 15 फरवरी 2026 – – रविवार (अवकाश)
सोमवार 16 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान 124
बुधवार 18 फरवरी 2026 हिन्दी अनिवार्य 121
शुक्रवार 20 फरवरी 2026 विज्ञान 123
रविवार 22 फरवरी 2026 – – रविवार (अवकाश)
मंगलवार 24 फरवरी 2026 गणित 125

महत्वपूर्ण निर्देश (नोट)

  • परीक्षा समय कुल 4 घंटे 15 मिनट का होगा, जिसमें CWSN विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त एक घंटा शामिल है।
  • परीक्षार्थियों को किसी भी परिवर्तन की सूचना बोर्ड की वेबसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी, इसलिए नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
  • प्रवेश पत्र पर अंकित विषय एवं तिथि को अपने टाइम टेबल से मिलाकर अवश्य जांच लें।
  • परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ आदि ले जाना प्रतिबंधित है; नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए लेखक/सहायक की सुविधा बोर्ड के नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकती है, इसके लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी किए गए समय सारणी(टाईम टेबल) को Download करने के लिए यहां देखें:-

BSER Ajmer Time Table 

Class 10 Time Table 

Class 12 Time Table 

Download Pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!