राजस्थान सरकार का दिवाली बोनस ऐलान: 6 लाख कर्मचारियों को ₹6,774 का तोहफा, दीपावली से पहले आएगा पैसा
जयपुर,13 अक्टूबर 2025 – दिवाली से पहले राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने करीब 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कितनी होगी बोनस राशि:
सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,774 रुपए का बोनस मिलेगा। इसमें से 25% राशि(1964 /-)नकद (Cash) के रूप में कर्मचारियों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जबकि 75% राशि (5080/-)उनके जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा की जाएगी।
वित्त विभाग की ओर से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। संभावना है कि बोनस का नकद हिस्सा दीपावली से पहले कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाएगा।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ:
राज्य सरकार का यह बोनस राजस्थान के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए लागू होगा। इसका फायदा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, जल संसाधन, ऊर्जा, पंचायत और अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत नियमित एवं संविदा कर्मियों को मिलेगा।सरकार का उद्देश्यदिवाली के अवसर पर यह बोनस कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से मंजूर किया गया है। त्योहारों के समय बढ़े हुए खर्च को ध्यान में रखते हुए सरकार चाहती है कि कर्मचारी परिवार के साथ खुशहाल दिवाली मना सकें।
कर्मचारियों में खुशी की लहर:
बोनस के फैसले के बाद राज्यभर के कर्मचारी संगठनों ने सरकार का आभार जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह कदम सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों को दर्शाता है।
बोनस का आदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें :-> Bonus Order
प्रश्न:- बोनस के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करे❓
उत्तर:- बोनस के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी FAQ
(1) बोनस किसे मिलेगा❓
उत्तर:- तदर्थ बोनस वर्ष 2024-25 नियमित कार्मिक जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में 6 महीने या इससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण कर ली है एवं लेवल 12 (ग्रेड पे 4800) तक वेतन आहरित कर रहे है उनको बोनस का भुगतान होगा ।
राजस्थान सरकार के Officers जो State Service के है उनको बोनस देय नही होता है।
(2) एक कार्मिक 31/03/2025 तक सेवानिवृत हो चुके है या कार्मिक की डेथ हो चुकी तो क्या उनको बोनस देय होगा❓
उत्तर:- बोनस के लिए कार्मिक का 01/04/2025 को सेवा में होना आवश्यक है अतः इनको इस वर्ष के बोनस का भुगतान नही होगा।
01/04/2024 से 31/03/2025 के मध्य सेवानिवृत होने वाले अथवा डेथ कार्मिको को बोनस देय नही होगा।
(3) एक कार्मिक का 01 अक्टूबर 2024 को स्थाईकरण हो गया है!क्या इनको बोनस देय होगा❓
उत्तर:- 01 अक्टूबर 2024 को स्थाईकरण होने से इनके 31/03/22025 तक 6 महीने की स्थाई सेवा पूर्ण हो रही है अतः इनको 6 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।
(4) एक कार्मिक को 1/7/2024 को ACP पे लेवल 13 स्वीकृत हो चुकी है क्या इनको बोनस देय होगा❓
उत्तर:-नही इनको इस वर्ष का बोनस देय नही होगा।
इनके वर्ष 2024-25 की L 12 में कुल सेवा अवधि 6 महीने से कम हो रही है।
(5) एक कार्मिक का डीपीसी वर्ष 2024-25 में व्याख्याता पद प्रमोशन हुआ है एवं चयन तिथि 01/04/2024 है क्या इनको बोनस देय होगा ❓
उत्तर:- इनको 01/04/2024 से व्याख्याता माना गया है जो राजपत्रित एवम State Service का पद है अतः बोनस देय नही होगा।
(6) एक कार्मिक को 01 दिसम्बर 24 को acp पे लेवल 13 मिल चुकी है क्या बोनस देय होगा एवम कितना मिलेगा❓
उत्तर:- इनकी 01/04/2024 से 30/11/24 तक 8 महीने की सेवा L 12 में होती है अतः इनको 8 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।
(7) एक कार्मिक अभी नए पद प्रोबेशनकाल में है एवम विद्यमान वेतन का ऑप्शन दे कर पे लेवल 10 का वेतन आहरित कर रहा है क्या इनको बोनस देय होगा❓
उत्तर:- FD के आदेश दिनांक 18/11/19 के अनुसार प्रोबेशनकाल में पूर्व पद का विद्यमान वेतन आहरित करने वालो को भी बोनस का भुगतान देय नही होगा।
प्रोबेशन में किसी कार्मिक को बोनस देय नही होता है।
(8) मेरे 3 वर्ष से अधिक की सेवा हो चुकी है परन्तु स्थाईकरण आदेश जारी नही हुए है बोनस का भुगतान कैसे होगा?❓
उत्तर:- 3 वर्ष से अधिक सेवा हो गई है तो आप बोनस के पात्र है परन्तु स्थाईकरण होने के बाद पे मैनेजर पर प्रोबेशन की fix pay के स्थान पर स्थाई वेतन श्रखला की फीडिंग होने के बाद ही आपको बोनस का भुगतान होगा।
(9) एक कार्मिक वर्ष 2024-25 में 3 महीने अवैतनिक अवकाश पर रहा है तो उसे कितना बोनस देय होगा❓
उत्तर:-3 महीने अवैतनिक अवकाश है अतः इनको 9 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।
अवैतनिक अवकाश अलावा अन्य किसी भी प्रकार के सवैतनिक अवकाश में पूर्ण अवधि का बोनस मिलेगा।
(10) वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसी कार्मिक की स्थाईकरण के बाद सेवा अवधि 9 महीने एवम 20 दिन है तो कितने महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा❓
उत्तर:- सेवा अवधि को राउंड ऑफ करने का नियम है 15 दिन या 15 से अधिक दिन को एक महीने में राउंड ऑफ करे इस हिसाब से इनको 10 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।
सेवा अवधि की गणना के लिए कुल 6 महीने से कम अवधि के लिए राउंड ऑफ नही किया जाएगा।
(11) क्या इस वर्ष बोनस की पूरी राशि नगद देय होगी❓
उत्तर:- इस वर्ष बोनस की 75% राशि नगद देय होगी एवम 25% राशि GPF/GPF 2004 खाते में जमा होगी ।
नोट:- प्रश्नोत्तरी सामान्य जानकारी के लिए है कोई मतांतर होने पर FD के आदेश दिनांक:- 13/10/2025 के अनुसार कार्यवाही करें।